Prem ki Rachnaye ..... The new journey
Thursday, 28 July 2016
सत्यमेव जयते
न्याय संहिता की ऋचा अगम्य
न्याय
निराकार ईश्वर की भांति
दुर्लभ
तप - स्थली न्यायालय
सारे ऋषि - मुनि वकील और न्यायाधीश
जीत के पक्ष मे
सत्य है
Sunday, 24 July 2016
जंगल में दहशत
लोमडी ने चुरा ली है खरगोश की आँखें
झक सफ़ेद खद्दर का कुरता पहनकर
घूम रहा है भेंडिया
गिरगिट हैरान है
जंगल में दहशत है
Thursday, 21 July 2016
जीवन गाथा
ऐसे उलझा तुम्हारे काले घने बालों की
उलझन सुलझाने में
कि
तुम्हारे गालों तक तो
पहुंच ही नहीं पाया
Tuesday, 19 July 2016
गुरू नमन
मैं
बार बार ठगा जाता हूँ
चेहरों से
अच्छा है
ज्ञान का
कोई चेहरा नही होता
--------------
Newer Posts
Home
Subscribe to:
Comments (Atom)